Advertisement Carousel

चिरमिरी शहर को ग्रीन चिरमिरी बनाने की पहल पर आगामी 18 जुलाई को नगर निगम करेगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

निगम महापौर कंचन जायसवाल ने शहर के आमजनमानस को वृक्षारोपण में शामिल होने कि अपील

चिरमिरी / नगर निगम चिरमिरी को ग्रीन चिरमिरी बनाने के पहल में नगरपालिक निगम चिरमिरी द्वारा वार्ड क्रमांक 34 ऑफिसर्स कॉलोनी के बगल में पुराना गोदरीपारा मार्ग में दिनाँक 18 जुलाई शनिवार को सुबह 10:00 बजे से सोशल डिस्टेंस का पालन करते कर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजन किया गया है ।

उपरोक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम में महापौर कंचन जायसवाल ने, माननीय विधायक, जनप्रतिनिधि,प्रबुद्ध नागरिकगण, पत्रकार बंधु , स्वयं सेवा संस्थान,नगरपालिक निगम के अधिकारी/कर्मचारी,पुलिस प्रशासन,श्रमिक संगठन,महिला संगठन,युवा संगठन,छात्र संगठन,मितानिन,आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ता,स्वास्थ्य विभाग,आमनागरिक के साथ साथीगण को उपस्थित होने की अपील की है ।

error: Content is protected !!