00 सभी जिला मुख्यालय में मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्मदिन: कोको पाढ़ी
रायपुर / छग प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज (23 अगस्त 2020) मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी के नेतृत्व में कोरोना योद्धा जैसे पुलिस कर्मी, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारियों का सम्मान समारोह प्रदेश के हर जिले मुख्यालय मे आयोजित कर उन्हें उनके द्वारा किये गए उत्कृष्ठ कार्यो के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल ने बताया कि अध्यक्ष पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी द्वारा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों को निर्देश पर सादगी के साथ मुख्यमंत्री जी के जन्मदिन को मनाए और प्रशस्ति पत्र/प्रतीक चिन्ह भेट करते हुए कोरोना योद्धाओ का सम्मान किया गया।
इस दौरान पुलिस प्रशासन से
- ASI नीर सिंह राज (थाना आमानाका)
- ASI एम. आर. ध्रुव (मौदहा पारा)
- बलराज सिंह (मौदहा पारा, आरक्षक)
- अनिल प्रधान (प्रधान आरक्षक, मौदहा पारा)
- किरण मेश्राम (आरक्षक, गंज थाना)
- पीयूष ध्रुव (आरक्षक, आमानाका)
- विनय पांडेय (पचपेड़ी नाक ट्रैफिक थाना)
- इंद्र कुमार पांडेय (यातायात मुख्यालय)
- उत्तम सिंह ठाकुर (यातायात मुख्यालय)
- लंबोदर साहू (यातायात तेलीबांधा)
- मोहम्मद मोहसिन शेख (यातायात फाफाडीह)
स्वस्थ विभाग से
- प्रदीप बोगी,
- दुर्गेश सिंह,
- टी. के. देशलहरे,
- संजय साहू,
- पवन साहू,
- डिगेश्वर प्रसाद साहू,
- पुखराज धीवर,
- जयंता ठाकुर,
- कु. इंदु मनहरे,
- राकेश जायसवाल,
सफाई कर्मियों से
- गणेश मंडावी,
- मारुल मरकाम,
- दिलबान मंडावी,
- भूरी मरकाम,
- मोनी मरकाम,
- उद्दल मरकाम।
एवं समाजिक कार्यकर्ता
- विज्जु फिलिप,
- मोहन बेगनी,
- NGO आशाएं,
- महिंदर सिंह,
- खेम लाल।
को कोराना योद्धा सम्मान दिया गया।
पूर्णचंद्र कोको पाढ़ी ने कहा कि जिस तरह मुख्यमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में ये सभी योद्धा अपनी भूमिका निभा रहे है और लगातार छग की जनता की सेवा कर रहे है, हमारा फ़र्ज़ बनता है की हम आगे आकर इनके द्वारा किये गए कार्यो की सराहना करते हुए इन्हें जनता के समक्ष सम्मानित भी करे इसी उद्देश्य से युवा कांग्रेस द्वारा यह सम्मान कार्यक्रम किया गया है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी केके शास्त्री, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल, राष्ट्रीय सचिव मो. शाहिद, संदीप वोरा, रायपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, अभिजीत तिवारी, निखिल चंद्राकर, अरिश अनवर, शुभम शर्मा आदि उपस्थित थे।
