Advertisement Carousel

सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले निर्माण



राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का तांडव जारी है। एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। राजनांदगांव जिले के मोहला थाना क्षेत्र के पारडी से परवीडीह के बीच सड़क निर्माण कार्य मे लगे वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिए है । जिसमे पाँच वाहनों में एक चैन माउंटेन, दो मिक्सर मशीन और दो ग्रेडर को आग के हवाले किया है।

जानकारी के मुताबिक घोर नक्सल इलाके के मोहला थाना क्षेत्र के पारडी से परवीडीह के बीच प्रधानमंत्री सडक निर्माण मे गाड़िया लगे थे। इस बीच नक्सलियों आगजनी के वारदात को अंजाम दिया है । इस घटना के बाद आसपास के गॉव में दहशत का माहौल बना है।  

error: Content is protected !!