Advertisement Carousel

गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच करेगा गांधी चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

कोरिया मनेन्द्रगढ़ / जवाहर बाल मंच के जिला संयोजक सौरव मिश्रा ने प्रेस विग्यप्ति जारी कर बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जवाहर बाल मंच कोरिया द्वारा बच्चो को महात्मा गांधी की फ़ोटो वितरित की जाएगी साथ ही ऑनलाइन निःशुल्क गांधी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा, जिसमे भाग लेने के लिये 10 साल से 17 साल के बच्चों को महात्मा गांधी की चित्रकला बनाकर 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से पहले 7879098164 या 8319884339 पर व्हाट्सएप करना होगा।

मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में केवल कोरिया जिले के स्थानीय निवासी बच्चें भाग ले सकते है साथ ही प्रथम तीन विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 1000 रु एवं स्मृति चिन्ह, द्वितीय पुरस्कार 700 रु एवं स्मृति चिन्ह एवं तृतीय पुरस्कार 500 रु एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही प्रतियोगिता से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए गांधी चित्रकला कार्यक्रम के प्रभारी अभिमन्यु ओझा 8225984344 से जानकारी ली जा सकती है। गाँधी चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजक पूर्व न्यायाधीश एवं प्रदेश समन्यवक- जवाहर बाल मंच छत्तीसगढ़ वेंकटेश सिंह, सिविल इंजीनियर एवं जिला संयोजक जवाहर बाल मंच कोरिया सौरव मिश्रा है साथ ही प्रतियोगिता में जवाहर बाल मंच कोरिया के सदस्य डॉली साहनी, कहकशा बक्स, साक्षी देवंगन, ज्योति पटेल, वंदना कुशवाहा, शुभम सिंह, शुभांकर दास, भगवत सिंह, निखिल यादव, अभिषेक पांडेय, लक्ष्मी दास, दीप दुबे, रघुवर यादव नोगई, राजकरण यादव, विक्रम चौहथा, राम सजीला यादव ने विशेष योगदान दिया है।

error: Content is protected !!