Sunday, April 28, 2024
Uncategorized जिले के सामाजिक व धार्मिक संगठनों की अनूठी पहल,...

जिले के सामाजिक व धार्मिक संगठनों की अनूठी पहल, अपने खर्चे में बनवा कर लोगों को निशुल्क दे रहे कपड़ो के मास्क

-

00 वृहद पैमाने पर तैयार हो रही है सामग्री, निशुल्क उपलब्ध होगा मास्क

कोरिया / नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए मास्क की आपूर्ति को पूरा करने का बीड़ा उठाया है कोरिया जिले के सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने।

आपको बता दे कि शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा ईको फ्रेंडली और रियूजेबल मास्क तैयार कराए जा रहे हैं जो स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी गुणवत्तापूर्ण हैं।

मजेदार बात तो यह है कि कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के देवरहा सेवा समिति, समानता क्रांति और गौरक्षा वाहिनी समिति द्वारा अपने खर्चे में तैयार गुणवत्तायुक्त मास्क आम लोगों को बिल्कुल ही मुफ्त में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इसके लिए संगठन ने जिला मुख्यालय में स्थित सभी दर्जियों और बुटीक में संपर्क कर मास्क निर्माण की सामग्री उपलब्ध करा कपड़े के मास्क को तैयार कराया है। इसे 8 घंटे उपयोग करने के बाद एंटीसेप्टिक युक्त पानी से धोकर फिर से बार बार उपयोग किया जा सकता है। जिसकी लागत 10 रुपये से भी कम आई है और अब इसे शहर के सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा निशुल्क आमलोगों को वितरण किया जा रहा।

गौरतलब हो कि पिछले 2 दिनों से ईको फ्रेंडली और रियूजेबल मास्क तैयार कर शहर के मध्य घड़ी चौक में आमलोगों को वितरण किया जा रहा है, जिसे आमलोग भारी उत्साह पूर्वक ले रहे हैं। चुकी उन्हें मालूम है कि शहर में मास्क की किल्लत हैं और मास्क उन्हें आसानी से ऊंचे दामों में भी नही मिल सकेंगे।

इस दौरान शैैैलेश शिवहरे अध्यक्ष देेेवरहा सेेवा समिति, राम धनी गुप्ता संरक्षक देवरहा सेवा समिति, अभिताभ गुप्ता अध्यक्ष समानता क्रांति सगठन, अनुराग दुबे अध्यक्ष गौरक्षा वाहिनी, कृष्ण बिहारी जयसवाल
जिलाध्यक्ष भाजपा, महेश मिश्रा यातायात पुलिस, सुुुभास  साहू नपा उपाध्यक्ष, भानु पाल, घनश्याम साहू, आयुुुष नामदेव  उपस्थित हुए।

Latest news

महादेव सट्टेबाजी एप मामले में एक्टर साहिल खान कोर्ट में पेश, 1 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा…

रायपुर/मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने महादेव बैटिंग ऐप केस में अभिनेता और इंफ्लूएंसर साहिल खान को छत्तीसगढ़...

एसीबी की कार्रवाई :25 लाख की रिश्वत के मामले में कलेक्टर निपटे, सरकार ने पद से हटाया…

जयपुर । राजस्थान में दूदू जिले के कलेक्टर हनुमानमल ढाका को मुख्यमंत्री भजनलाल ने देर रात एपीओ कर...

तीस लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत ने दिलाई सदस्यता

कोरबा। कोरबा संसदीय क्षेत्र में भाजपा के साथ ही कांग्रेस में भी लोगों के प्रवेश करने...

शौचालय जाने से रोका..अल्का लांबा ने कहा – एक चुनाव के लिए वो इतने निचले स्तर तक चले जायेंगे, उन्हें माफी मांगनी चाहिए

बिलासपुर / बिलासपुर में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और...

धार्मिक मान्यता के अनुसार पिता का शव दफनाने की मिली अनुमति, हाईकोर्ट ने पुलिस को दिया आदेश…

बिलासपुर।बिलासपुर हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण मामले में सुनवाई करते हुए एक पुत्र की याचिका पर मृत पिता...

अनवर ढेबर, अरविंद सिंह को अलग-अलग जेल में शिफ्ट करने की तैयारी, EOW ने कोर्ट से की ये मांग

रायपुर। शराब घोटाला मामले में ईओडब्ल्यू की गिरफ़्त में आए कारोबारी अनवर ढेबर और पूर्व बीएसपी कर्मी...

Must read

You might also likeRELATED
Recommended to you

error: Content is protected !!