Advertisement Carousel

स्कूल में बैठकर जाम छलकाने वाले शिक्षकों के मामले में जांच दल गठित, जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठाई जांच

बिलासपुर छत्तीसगढ़ / नवरात्रि के दौरान बिलासपुर के तोरवा इलाके में बंगाली स्कूल के अंदर समिति के सदस्यों और शिक्षकों द्वारा शराब पीने के मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी ने दो सदस्यीय जांच समिति बनाकर मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। स्कूल के अंदर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ पूर्व में ही तोरवा थाना पुलिस ने कार्रवाई किया है। जिसके बाद अब जिला शिक्षा अधिकारी हम द्वारा 2 सदस्य टीम द्वारा जांच की जाएगी।

बता दे कि नवरात्र के दौरान बंगाली स्कूल के अंदर दुर्गा समिति के सदस्य और शिक्षक देर शाम जाम छलका रहे थे जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था और मौके पर तोरवा पुलिस ने पहुंचकर शराब पीने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की थी। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक भार्गव ने बताया कि.. उनके द्वारा 2 सदस्य टीम का गठन किया गया है। जो मामले की पूरी तरह छानबीन कर रिपोर्ट सौंपेगी उसके बाद आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!