Advertisement Carousel

1500 किलोमीटर सायकलिंग करते हुए केशकाल पहुंचे कोलकाता के पर्यटक, प्रदूषण व प्लास्टिक का उपयोग न करने का दिया संदेश

केशकाल (छत्तीसगढ़) आज के युग मे आधुनिक संसाधनों के माध्यम से घूमने-फिरने का शौकीन तो हर इंसान का होता है, लेकिन वर्तमान समय में सैकड़ों किलोमीटर तक कि दूरी सायकल से तय करना हर किसी के बस की बात नही है । इसी तरह के एक शख्स हैं अभिजीत मंडल जो कि सायकल में सवार हो कर कोलकाता से केशकाल तक पहुंचे । उन्होंने बताया कि वह प्लास्टिक का उपयोग न करने व पर्यावरण प्रदूषण बचाव के सम्बंध में लोगों को जागरूक करने के लिए कोलकाता से केशकाल तक आए है।

अभिजीत मण्डल से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे इस सफर में उन्हें अलग अलग राज्यों की अलग अलग भाषाएं, सभ्यताएं और संस्कृति देखने को मिली हैं। लेकिन बस्तर की संस्कृति की सुंदरता देख से वह काफी प्रभावित हुए। इस दौरान केशकाल वनमण्डलाधिकारी धम्मशील गणवीर ने कहा कि हमे बहुत ही खुशी हुई कि कोलकाता से पर्यटक केशकाल पहुंचे तथा इको टूरिज्म केंद्र टाटामारी में उन्होंने रात में विश्राम किया। इनके द्वारा जिन मुख्य उद्देश्यों को लेकर यह सायकल यात्रा की जा रही है वह एक सराहनीय पहल है।

error: Content is protected !!