00 प्रशासन से व्यवस्था में सुधार की मांग किया है – जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल
कोरिया / वैश्विक महामारी कोविड-19 के मरीजों की प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है। इस कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहें व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। आज भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने जमगहना, खाड़ा सहित अन्य क्वारेंटाइन सेंटरों का निरीक्षण कर प्रशासन की व्यवस्थाओं एवं प्रवासी मजदूरों से रूबरू हुए। इस अवसर जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता, आईटी सेल के जिला संयोजक तीरथ राजवाड़े मौजूद रहें। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मिल रही जानाकरी के अनुसार जिले में बनाई गई कई क्वारेंटाइन सेंटरों पर खाने-पीने,रहने व अन्य जरूरत की चीजों की शिकायत मिल रही है। उन्होंने प्रशासन से व्यवस्थाओं को सुधारने की मांग किया है।
