क्वारंटाईन सेंटर में प्रेतात्मा का छाया ! 2 गभर्वती महिलाएं कर रही अजीबोगरीब हरकत

राजनांदगांव / छुईखदान ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत ठंढार के स्कूल में क्वारंटीन हुए दो महिलाओं ने दो दिनों से अजीबोगरीब हरकते कर रहे हैं। लोग इसे काले जादू का शिकार होना बताये जा रहे हैं।

ग़ौरतलब हो कि ठंढार स्कूल में लगभग 30 से 35 लोग क्वारंटीन हुए हैं। ये सभी लोग खाने कमाने अन्य शहर गए थे। शहर वापसी होने पर इनको ग्राम के ही स्कूल में क्वारंटीन किये गए हैं।

क्वारंटीन हुए दो महिलाओं ने 22 मई को अचानक ज़ोर ज़ोर से चिल्लाने लगे और अजीबोगरीब हरकते करने लगी। महिलाओं द्वारा हरकते देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंडई लाया गया था। जहाँ पर उपचार में किसी भी तरह का रोग सामने नही आया। गांव के लोगों ने प्रेतात्मा का छाया मानकर क्वारंटाईन सेंटर में तांत्रिक का सहारा लिया गया। झाड़फूंक करने के बाद दोनों महिलाएं सामान्य हो गए लेकिन 23 मई के शाम 5 बजे फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया था। ये काला जादू है या कुछ और कुछ कहा नही जा सकता।

error: Content is protected !!