Advertisement Carousel

बलात्कार कर 12 वर्षों से फरार अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

कोरिया चिरमिरी / बलात्कार कर 12 वर्षों से फरार अपराधी को कोरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आरोपी रामाश्रय उर्फ बबुआ पटेल पिता स्व० ललन पटेल उम्र 32वर्ष निवासी सुभाष कालोनी डोमनहील थाना चिरमिरी जिला कोरिया छ0ग0 के विरूद्ध वर्ष 2008 में बलात्कार के प्रकरण दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया था। जो माननीय सत्र न्यायाधीश बैकुण्ठपुर जिला कोरिया छ0ग0 के न्यायालय से आरोपी को उक्त प्रकरण में 10वर्ष सश्रम कारावास की दण्ड से दण्डित किये जाने उपरांत माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ0ग0 में उपरोक्त सजा के विरूद्ध में आरोपी द्वारा अपील कर जमानत होने पर करीब 5वर्ष न्यायिक हिरासत में बैकुण्ठपुर एवं केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में रहकर रिहा हुआ था, जो माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ0ग0 से अपील खारिज होने पर शेष सजा भुगतने हेतु आरोपी को स्वतः न्यायालय उपस्थित होना था जो अपील खारिज होने की जानकारी पाकर आरोपी अपने निवास डोमनहील थाना चिरमिरी से फरार हो गया था जिसके विरूद्ध माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर छ0ग0 से गिरफतारी वारण्ट जारी होने पर आरोपी का पता तलाश डोमनहील चिरमिरी में किये जाने पर पूर्व में निवास स्थल पर आरोपी के माता पिता के निधन हो जाने और अन्य किसी नजदीकी परिवार / रिश्तेदार के निवासरत नहीं रहने एवं आरोपी का कोई निश्चित पता ठिकाना नहीं रहने से कहीं पता नहीं चल रहा था । जो गुप्त मुखबिरों से जानकारी ट्रेनों में घुम घुम कर आरोपी के द्वारा पैकेट मारी जैसा काम जबलपुर, ईटारसी, नागपुर की ट्रेनों में किये जाने की सूचना प्राप्त होने एवं आरोपी का किसी प्रकार का स्थायी निवास का पता नहीं होने एवं मोबाइल फोन नहीं रखने की जानकारी मिलने से आरोपी के पतासाजी में काफी दिक्कत आ रही थी जो आरोपी के कटनी, मुडवारा स्टेशन पर देखे जाने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक महोदय जिला कोरिया चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक चिरमिरी श्री पी०पी० सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी सिंह द्वारा गठित टीम के प्रभारी स०उ०नि० राकेश शर्मा के नेतृत्व मे टीम तत्काल थाना चिरमिरी से रवाना किया गया था जो कटनी जाकर गठित टीम द्वारा आरोपी की पतासाजी कटनी कोतवाली क्षेत्र में की जाकर बड़ी मशक्कत से आरोपी को मुडवारा से गिरफतार किया जाकर थाना चिरमिरी लाया गया है जिसे माननीय सत्र न्यायालय बैकुण्ठपुर में वारण्ट तामील कर पेश किया जाना है।

उपरोक्त आरोपी के गिरफतारी कार्यवाही में चौकी कोरिया के प्रभारी अधिकारी स०उ०नि० राकेश शर्मा, प्र0आर0 351 सुनील साहू, आर०क0 197 विनोद तिवारी, आर0क0 200 जितेन्द्र खाण्डेकर, आर०क० 83 सहदेव सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

error: Content is protected !!