बिलासपुर / इंडिया बायोटेक के नाम पर किसानों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अन्तराज्य गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल सहित दो लाख पचास हज़ार रुपए जप्त।
मामला वर्ष 19-20 का है जहाँ आरोपियों द्वारा उन्नत एवं फलदार वृक्षों की सप्लाई सर्वे कर बिलासपुर जांजगीर रायगढ़ के किसानों से संपर्क कर फलदार वृक्षों के बारे में जानकारी एवं पौधे देकर किसानों को अपने विश्वास लेकर। आरोपियों द्वारा किसानों को ( किसान इंडिया बायोटेक ) से जुड़कर ऑर्गेनिक खाद का डीलरशिप देने के नाम पर 50 हजार से 10 लाख तक कि रकम चेक के माध्यम से लेते थे व किसानों को प्रतिमाह 1 लाख लगाने पर 10 हजार में 10 प्रतिशत कमाने का लालच देकर धोखाधड़ी का शिकार बनाते थे, तो वही आरोपी राहुल शर्मा रचित मिश्रा, राजेश पांडेय, कबीर पाठक, आर के पांडेय, के संपर्क में प्रतिमा मिश्रा पति संजीत मिश्रा गांधीनगर बिलासपुर आयी जिन्हें उक्त लोगो ने प्रलोभन देकर दो किस्तों में दो लाख एवं तीन लाख लेकर ऑर्गेनिक खाद का डीलरशिप देने हेतु सौदा किया।
लेकिन कई दिनों तक खाद का सप्लाई न होने पर इनके मोबाइल नंबरों में संपर्क साधने की कोशिश की गई। जिसमें सभी के मोबाइल बन्द मिले। जिसपर ठगी का अहसास होता देख। थाना सिविल लाइन में शिकायत की। जिस पर थाना सिविल लाइन व साइबर सेल प्रभारी की टीम उच्च अधिकारियों के निर्देश पर राजनांदगांव पहुंचकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तो वही अन्य आरोपी फरार है जिसके कब्जे से बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, किसान इंडिया बायोटेक की पर्ची, रासायनिक खाद, सहित दो लाख 50 हजार रुपए बरामद की है।
