रायपुर / पूरे प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने पूरे छत्तीसगढ़ में अधिवक्ताओं द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी है।
इसी तारतम्य में बिलाईगढ़ इलाके के उपतहसील भटगांव के अभिभाषक संघ के अधिवक्ताओं ने भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार अश्वनी चंद्रा को छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम पे ज्ञापन सौंप एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू करने माँग की है।
गौरतलब अधिकतर देखा गया कि कई स्थानों पर अधिवक्ताओं को कई हिंशक गतिविधियों का सामना करना पड़ता है, जिससे अधिवकताएँ सुरक्षित नहीं है। जिस पर लगाम लगाने लगातार माँग रखी जा रही है।
वहीं अधिवक्ताओं ने शासन को अवगत कराते हुए अपनी माँग पूर्ण करने मांग की है साथ ही साथ मांग पूर्ण नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है।
ऐसे में देखने वाली बात होगी कि छत्तीसगढ़ सरकार आखिरकार अधिवक्ताओं की मांगों को देखते हुए कब तक” एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट “”लागू करेगी।
