Advertisement Carousel

MLA विनय ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण, शिकायत से मुख्य सचिव को कराया अवगत

00 धान खरीदी केंद्र में समय पर टोकन नहीं मिलने से होरही दिक्कत पर रकबा अंकित की गंभीर शिकायत से मुख्य सचिव को कराया अवगत

कोरिया / खड़गवां – बीते एक दिसंबर से राज्य सरकार के आदेश पर पुरे राज्य में चल रही धान खरीदी और सरल और शुलभ बनाने के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने शनिवार को अचानक अपने विधान सभा के ग्रामीण अंचल जनपद पंचायत खड़गवां के धान खरीदी केंद्र का अवचक निरीक्षण कर उपस्थित अपने किसान भाइयों से उनका हाल चाल जाना और उपस्थित अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही को बिलकुल बर्दाश्त नहीं करने की हिदायत दी ।

उपस्थित किसानो की विधायक विनय जायसवाल को शिकायत देते हुए बताया की हम लोगो को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है जिससे कई घण्टों तक एक लंबा इंतेजार करना पढ़ रहा है जिसकी जानकारी लेते ही श्री जायसवाल ने उपस्थित अधिकारियों को पूरी शिकायत की पूछताछ की तो अधिकारियो ने बताया की ऐसे कुछ किसान है जिनका उनके रकबे में नाम अंकित की समस्या हो रही है जिससे ये दिक्कत हो रही है, की जानकारी के बाद एमएलए मनेंद्रगढ़ ने इस पुरे मामले की शिकायत खाद्य् विभाग के मुख्य सचिव कमलप्रीत सिंह छत्तीसगढ़ शासन को अवगत करते हुए त्वरित निराकरण की बात कही जिसका मुख्य सचिव सिंह ने नेटवर्क से ऑनलाइन सईड में टेक्नीकल समस्या से रूबरू करते हुए इस पूरी शिकायत को जल्द से जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया जिसपर उपस्थित किसानों ने विधायक विनय का आभार व्यक्त करते हुए ऐसी समस्याओं को खत्म करने की बात कही है ।

error: Content is protected !!