Advertisement Carousel

VIDEO निकम्मी सरकार, नरवा गरवा चलाकर चूतिया बना रहा, लालू गया चारा में भूपेश जाएगा गोबर में – पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े

कोरिया / प्रदेश में व्याप्त किसानों के धान खरीदी की अनियमितताओं को लेकर जिला मुख्यालय में भाजपा का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम चल रहा था।

मंच में भाजपा के संगठन जिला प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जुदेव, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, श्रीमती चम्पा देवी पावले सहित हजारों भाजपाई मौजूद रहे और उद्बोधन की बारी थी पूर्व कैबिनेट मंत्री भईयालाल राजवाड़े जी का और उन्होंने अपने उद्बोधन में फिर कुछ ऐसा कह डाला कि प्रदेश में उनकी चर्चा होने लगी हैं।

पूर्व कैबिनेट मंत्री भईया लाल राजवाड़े…

पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये निकम्मी सरकार है इसके पास है क्या, कुछ भी नही, दो साल में क्या योजना चलाया कुछ भी नही, नरवा गरवा चलाकर चूतिया बना रहा है। लालू गया चारा में भूपेश जाएगा गोबर में।

जहाँ जहाँ भूपेश बघेल जा रहे हैं 10 ठो पीछे दलाल रख लेता हैं जिंदाबाद के नारे लगवाता हैं कहता हैं किसान खुशहाल हैं। किसान खुशहाल नही हैं किसान बेहाल हैं परेशान है।

घोषणा करके सरकार तो बना लिया,झूठ बोल कर सरकार बना लिया हम लोग भी चाहते तो किसानों को झूठ बोल कर घोषणा कर के सरकार बना सकते थे लेकिन हम लोग जानते थे कि झूठ बोलकर सरकार।बना लेंगे तो हमको देना पड़ेगा। ये तो झूठ पर झूठ बोलकर सरकार बना लिया अब कहा से दोगे दाऊ घर से दोगे। कांग्रेस झूठ बोल कर 90 सीट में 68 सीट ले आये और हम लोग 15 साल में 15 रह गए।

पहले जब किसी की गाड़ी पकड़ा जाता था तो बोलते थे कि भैयालाल से बात कर लो तब जाओ जाओ बोला जाता था, लेकिन अब विधायक चिरमी नदी में जाते हैं रेता गाड़ी पकड़ाते है विधायक का ये काम है क्या ?

error: Content is protected !!