Advertisement Carousel

3 कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने किया 3 घण्टे चक्का जाम

कोरिया / देशभर में किसानों ने नेशनल और स्टेट हाईवे में चक्का जाम किया है। इसी कड़ी में कोरिया के कांग्रेसियों ने भी समर्थन देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग मनेन्द्रगढ़ अम्बिकापुर के खरबत रेलवे गेट चौक में 12 बजे से 3 बजे तक चक्का जाम किया।

देशभर में एक तरफ जहां वैश्विक महामारी कोरोना ने जनजीवन समेत अर्थव्यवस्था को अस्त- व्यस्त कर दिया है, इस बीच किसान आंदोलन को लेकर विरोध लगातार बढ़ता ही जा रहा है, बता दें कि आज देशभर में तीनों कृषि कानूनों के विरोध में और किसानों के समर्थन करने के लिए जिला कांग्रेस ने 3 घण्टे चक्का जाम किया।

इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस संसदीय सचिव एवं विधायक अम्बिका सिह देव, प्रदेश सचिव योगेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष नजीर अजहर, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप गुप्ता, जिलापंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, मुख्तार अंसारी, बृजवासी तिवारी, प्रवीण भट्टाचार्य, ब्लाक अध्यक्ष चरचा अजय सिंह, नगर अध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अजीत लकड़ा, श्रीमती संगीता राजवाड़े, एल्डरमैन राजीव गुप्ता, कंचन मिश्रा, रवि राजवाड़े, आशीष डबरे, गणेश राजवाड़े, सुरेंद्र तिवारी, अंकित गुप्ता, विपुल शुक्ला, नीलेश पांडे, बिहारी लाल राजवाड़े, सौरभ गुप्ता, अफताभ अहमद,भूपेंद्र यादव, पंजक मिश्रा, सोहेल अहमद, मोहित साहू, भूपेंद्र सिंह, रामधन देवांगन, सौरव गुप्ता मौजूद रहें।

error: Content is protected !!