Advertisement Carousel

चेंबर चुनाव में पूर्व उपाध्यक्ष जग्गी ने जय व्यापार पैनल को दिया समर्थन

रायपुर / जय व्यापार पैनल के मुख्य चुनाव संचालक नरेन्द्र दुग्गड़ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के होने वाले चुनाव 2021 के संदर्भ में रायपुर मशीनरी मर्चेन्ट एसोसियेशन के अध्यक्ष एवं छत्तीगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी एवं जय व्यापार पैनल के अध्यक्ष अमर परवानी के बीच सकारात्मक चर्चा हुई एवं चेंबर को सशक्त नेतृत्व देने के लिए दोनों के बीच सहमति बनी जिसके बाद उन्होंने चेंबर चुनाव को साथ मिलकर लड़ने का फैसला किया । व्यापार एवं उद्योग के बीच आने वाली समस्याओं का निराकरण सशक्त रूप से करने का निर्णय लिया गया।

आपको बता दे कि छत्तीगढ़ चेम्बर ऑफ काॅमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी लगभग 30 वर्षो व्यापारी हितों मे कार्य कर रहे और उन्होनें अपने साथियों से अपील की है कि इस बार वे चेंबर चुनाव में अपना अमूल्य मत जय व्यापार पैनल के प्रत्याशियों को देकर उन्हें विजयी बनाये । इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, सुभाष बजाज, रमी पारवानी, योगेंद्र नारंग , नरेन्द्र दुग्गड़, मगेलाल मालू, विक्रम सिंहदेव, जितेन्द्र दोशी, परमानन्द जैन, गार्गीशंकर मिश्रा, अजय अग्रवाल, अजय तनवानी, राम मंधान, सुरिन्दर सिंह, अमर गिदवानी, कन्हैया गुप्ता, अजीत सिंह कैम्बो, जनक वाधवानी, निलेश मुंदड़ा, कांती पटेल, रजत छाबड़ा, एवं कैलाश खेमानी, आदि उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!