आशीष डवरे के नेतृत्व में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन…
कोरिया / संसदीय सचिव व बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसियों ने 20 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान का आयोजन जिला अस्पताल में कांग्रेस जिला प्रवक्ता आशीष डवरे के नेतृत्व में हुआ। बता दे कि अम्बिका दीदी के जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए यह आयोजन किया गया था।
उक्त आयोजन में विजय सिंह, मुकेश गुप्ता, संजय शर्मा, संतोष शर्मा, विक्रम सिंह, फिरोज, आकाश खटीक, आशा महेश साहू, अर्पित गुप्ता, वीरेंद्र सोनी, रानू वर्मा, आबिद, मनराखन शर्मा सहित अन्य साथियो ने रक्त दान किया। इस कार्यक्रम में
जिला अस्पताल के कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला।
















