कोरिया / छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. रामचन्द्र सिंहदेव जी के जन्म जयंती पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंगदेव सहित संसदीय सचिव काका साहब की भतीजी व उनके परिवार ने कोरिया कुमार के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

बता दे कि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री बैकुंठपुर नगर पालिका द्वारा कुमार वाटिका व शिवपुर चरचा नगर पालिका द्वारा निर्मित राजीव वाटिका का भी लोकार्पण किया।
सुबह से ही कोरिया कुमार के समाधी स्थल में लोगों का तांता लगा रहा और शाम होते होते जिले के सभी कोरिया कुमार के करीबी व कांग्रेसजनों ने पहुच कर उनके समाधी स्थल पर लगे छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
इस दौरान स्थानीय सिटिकेबल नेटवर्क – ग्रैंड न्यूज चैनल ने छत्तीसगढ़ के प्रथम वित्त मंत्री स्व. डॉ रामचंद्र सिंहदेव की जयंती स्व. कोरिया कुमार के जीवन पर बनी एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखा एक अलग ही अंदाज में उनके जन्मदिन को अविस्मरणीय बना दिया। कोरिया कुमार के पुराने इंटरव्यू तथा उनके जीवन के अनछुए पहलू एवं स्व. कुमार साहब के बारे में जानकारी इकठ्ठा कर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी। जिसे उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके समाधी स्थल में सुबह से ही LED के माध्यम से देर शाम तक दिखाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे, लगभग 1 घंटे की बनी यह डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म लोगों को बांधे रखने में सफल रही तथा लोगों ने इसकी जमकर सराहना की।
कोरिया कुमार के जयंती को खास व यादगार बनाने पद्मश्री अनुज शर्मा सुप्रसिद्व छत्तीसगढ़ी गायक के कार्यक्रम के आयोजन ने भी खुब शमां बंधा। लगातार एक के बाद एक मनमोहक और सुप्रसिद्व गानों से लोग झूम उठे।

स्व. कोरिया कुमार के जयंती के अवसर पर बालगृह बालक के बच्चे भी कोरिया पैलेश और समाधी स्थल पहुचे। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव जी से बच्चो की भेंट अम्बिका दीदी ने कराई। स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चो का हाल जाना एवं कोरोना काल में पढ़ाई पर चर्चा की।
























