कोरिया / प्रेमा बाग प्रांगण में देवराहा सेवा समिति द्वारा 9 दिवसीय श्री शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन आज से शुरू हो गया है। प्रथम दिवस आज कलश यात्रा से शुरुआत की गई। कलश यात्रा प्रेमाबाग प्रांगण से घड़ी चौक तक निकाली गई व फिर वापस प्रेमाबाग तक लाई गई। इस दौरान शहरवासियों का हुजूम कलश यात्रा में उमड़ पड़ा। शहर के बच्चे महिलाएं और पुरुषों सहित समिति के सदस्यों ने इस पूरे कार्यक्रम में भरपूर सहयोग किया व कलश यात्रा को सफल बनाया। कलश यात्रा के उपरांत देवराहा सेवा समिति द्वारा भोग भंडारा का आयोजन किया।
यह यज्ञ आचार्य श्री विक्रम दुबे जी एवं उनके सहयोगियों के द्वारा किया जाएगा। प्रेमा बाग प्रांगण में यज्ञ संपन्न होने के पश्चात शाम 7:00 बजे गंगा आरती का भी आयोजन किया जाएगा।
इस दौरान देवराहा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलश शिवहरे, सुभाष साहू, अनुराग दुबे, सुनील सिंह, रवि सिंह, आशीष शुक्ला, पंचम नामदेव, कृष्ण बिहारी जायसवाल, पंकज गुप्ता, रजनीश गुप्ता, अरविंद सिंह, प्रभाकर सिंगज, अभय दुबे, अमिताभ गुप्ता, सचिन गुप्ता, अनिल पांडेय, अनिल खटीक, घनश्याम साहू, रमन गुप्ता,अज्जू नामदेव, बबलू जायसवाल, राजू चौदाहा, प्रखर गुप्ता, भरत गुप्ता, शारदा गुप्ता, सुशील मालिक, आयुष नामदेव, नीरज पांडेय, अमित श्रीवास्तव, विपिन जायसवाल उपस्थित रहे।
