Advertisement Carousel

श्रीमद् भागवत कथा के कलश यात्रा को ऐतिहासिक जनसमर्थन मिला, भक्तिमय हुआ बैकुण्ठ, जगह-जगह स्वागत से श्रद्धालु खुश

कोरिया / श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महोत्सव का आज से प्रेमा बाग मंदिर परिसर बैकुंठपुर में आरंभ किया गया।

आज श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस उत्साह वातावरण में ऐतिहासिक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। बताया जा रहा है कि आज तक कलश यात्रा में इस तरह की भारी भीड़ पहले कभी देखी नहीं गई थी। इस आयोजन में शहर के बच्चे बड़े बूढ़े और ज्यादातर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ऐतिहासिक कलश यात्रा के दौरान जगह जगह शहरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा, पानी, फ्रूटी, बिस्किट की व्यवस्था की गई थी व अंत मे देवराहा सेवा समिति ने भंडारे का भी आयोजन कर यात्रा में शामिल लोगों को प्रशाद का वितरण किया।

जिसमें कथा व्यास पूज्य देवी मानस माधुरी ( मधु पाठक जी) श्री धाम वृंदावन जी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जाएगा।

श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन देवराहा सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है। यह आयोजन 15 मार्च से 22 मार्च तक किया जाएग।

error: Content is protected !!