Advertisement Carousel

कांग्रेस सरकार अपने दायित्व के निर्वहन करने में विफल है – जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल


कोरिया / जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय घड़ी चैक में मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के ग्राम बठेना में पिछले दिनों अनुसूचित जाति परिवार के 5 सदस्यों की निर्मम हत्या के विरोध में कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्षन एवं आमसभा आयोजित की गई।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े, जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय, डमरू बेहरा, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, जिला मंत्री मुकेश जायसवाल, जिला संवाद प्रमुख बसंत राय, जिला कार्यालय मंत्री तीरथ राजवाड़े, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष उर्मिला नेताम, सुरेन्द्र चक्रधारी, परमजीत कौर, सुभाष साहू, अरशद खान, राजेश सिंह, अकुंर जैन, अशोक कलशा, आनंद ताम्रकार, शारदा गुप्ता से उपस्थित रहें।

पूर्व मंत्री भईयालाल राजवाड़े ने कहा कि, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में एक ही परिवार के पंाच व्यक्ति के संदिग्ध मृत्यु ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पोल फिर से खोल दी है। खुद सीएम के क्षेत्र में जो दुर्भाग्य से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का भी गृह जिला है, ऐसी घटनाएं लगातार हो रही है ऐसे में प्रदेश भर में कैसी जर्जर कानून व्यवस्था है इसका सहज अनुमान लगाया जा सकता है।

जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल ने कहा कि, प्रदेश में कांग्रेस सरकार के बनते ही प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदत्तर होती जा रही है प्रदेश मे हर चार घंटे में दुष्कर्म और हत्या या हत्या के प्रयास की घटना से यह साबित हो रहा है कि, कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधी अपने महत्वपूर्ण दायित्व के निर्वहन में कांग्रेस किस तरह विफल है। स्वयं शासन द्वारा दिए गए आंकड़े के अनुसार पिछले दो वर्ष में प्रदेश भर में 1828 हत्या, 1281 हत्या के प्रयास, 4939 बलात्कार, 12862 चोरी, 133 डकैती और 855 लूटपाट के मामले दर्ज किए गए है। यह तो किसी भी तरह दर्ज हो गए मामले है इससे कई गुना मामले ऐसे होगे जो दर्ज ही नही हो पाए है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी बदले की भावना से कम कर रही है पार्टी के कार्यकर्ताओं के ऊपर जबरन मामले दर्ज किए जा रहे है जबकि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं । चाहे वह कोरिया जिले में राजस्व एवं नगरपालिका के अधिकारियों का भ्रष्टाचार का मुद्दा हो या रेत माफिया और नशे के सौदागरों का मामला हो , अपराधियों की साँठगाँठ सत्ता पक्ष के साथ है । जनता त्रस्त है और ऐसी भ्रष्ट सरकार को आने वाले चुनावों में जमकर सबक सिखाएगी । भाजपा का यह आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेगा। जिला महामंत्री जमुना पाण्डेय ने कहा कि, प्रदेश में लगातार हो रहे दुष्कर्म की घटनाओं पर प्रदेश के जिम्मेदार मंत्री द्वारा छोटी घटना बताया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

जिला महामंत्री डमरू बेहरा ने कहा कि, प्रदेश में लगातार हो रही हत्या,दुष्कर्म और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी से छत्तीसगढ़ का नाम छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का आतंकगढ़ होने में समय नहीं लगेगा। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन रमन गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर रामलखन सिंह,समउदीन सिद्धिकी, विनोद गुप्ता, अभिमन्यु मृदुली, धीरेन्द्र साहू, गोपाल राजवाड़े, जेके सिंह, श्यामबिहारी जायसवाल, जशवंत सिंह, अरूण जायसवाल, आशीष वैद्य, रमन गुप्ता, गुलाब गुप्ता, हर्षल गुप्ता, प्रखर गुप्ता, सतेन्द्र राजवाड़े, मनोज शुक्ला, भरत गुप्ता, संदीप साहू, तनवीर अहमद, रमेश सिंह, संतोष सिंह, अनिता तिवारी, रेखा सिंह, रश्मि सोनकर, मंजू जिवनानी, गीता गिरी, कल्पना चक्रवर्ती, कुसुम जायसवाल, राधा गिरी, सुनीता साहू, सुमन मांझी, रवि त्रिपाठी, चंदन गुप्ता, मंदिप गिरी सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!