कोरिया / भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर पांडवपारा में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल के समक्ष कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल ने प्रवेश करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा का अंगवस्त्र पहना कर उनका पार्टी में प्रवेश कराया। उन्होंने अभिनंदन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत से चलने वाली पार्टी है। राष्ट्रसेवा के लिए समर्पण भाव से जुडने वाले कार्यकर्ता आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इतिहास रचने का कार्य किये हैं। पार्टी एक परिवार की तरह है। सभी को नेतृत्व एवं सेवा का अवसर व अधिकार मिलता है। कांग्रेस की राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के लोगों के साथ छल किया है जिसका हम सभी पुरजोर जवाब देंगे। जिलाध्यक्ष श्री जायसवाल के साथ पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े, जिला उपाध्यक्ष भाजपा देवेन्द्र तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल जायसवाल, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू भी मौजूद थे।पार्टी जॉइन करने वाले युवाओं में सर्व लोकनाथ पांडेय, बबन राम यादव अवधेश कुशवाहा, रघुवर सिंह,सावित्री सिंह, संतलाल सिंह, विजय यादव, राजलाल,मान साय, सम्पत, अभय कुशवाहा, सुशील, राजेश प्रसाद, करण कुमार,रमेश, विजय, कृष्णकुमार पांडेय, राजेश सिंह, तपेश्वर सिंह, आदित्य राज यादव ,ईश्वर ठाकुर, राहुल सिंह शुभम कुमार साहू, तेज सिंह, मान साय, गणेश कुमार, योगेंद्र, आदेश कुमार सहित ग्राम सोरगा, टेमरी ,खोंड, पंडोपारा के कई कार्यकर्ता भाजपा में प्रवेश किया।
कार्यक्रम में स्थानीय पदाधिकारियों में प्रमुख रूप से दीप नारायण सोनी, श्री विनोद जायसवाल, राजकुमार सिंग, के डी पटेल, श्रीमती बबिता ग्वाले, सोनू जायसवाल, अवधेश देवांगन, रूपसाय कुर्रे, श्री मुकेश देवांगन उपस्थित थे।
