Advertisement Carousel

पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कोंडागांव जिला को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

पंचायती राज सशक्तिकरण में सक्रिय भागीदारी के लिए केंद्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कोण्डागांव ज़िला को मिला पुरस्कार

रायपुर / प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम ने कोंडागांव ज़िला को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होने पर जिलेवासियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।


उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड 2021 के तहत पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए कोंडागांव जिले का चयन कर पुरस्कृत किया है। केंद्रीय पंचतायती राज मंत्रालय ने विभिन्न श्रेणियों में पुरिस्कृत राज्यो, जिलों, विकासखण्डों और ग्राम पंचायतों को बधाई दी है ।

error: Content is protected !!