00 3 आरोपी पहले गिरफ्तार कर भेजे जा चुके हैं जेल, जांजगीर पुलिस की कार्यवाई
जांजगीर चाम्पा / करोड़ो रुपए का कीटनाशक दवा घोटाला करने वाले दो फरार आरोपियों को जांजगीर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी सिवनी चांपा निवासी कुष्ण कुमार राठौर और नवागढ़ निवासी दिनेश्वर कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है इस मामले के 3 आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि 29 जून 2020 को कीटनाशक दवा कंपनी इंसेक्टिसाइड इंडिया लिमिटेड के कर्मचारी अखिलेश सिंह रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कंपनी से जुड़े सेल्समेंन एवं विक्रेताओं ने 19 करोड़ रुपए की दवा का घोटाला किया था। मामले में कई आरोपी को जमानत मिल गई। तो वहीं कई आरोपी फरारी काट रहे थे। इस मामले में दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
