जिले के होस्पिटल में न वेल्टीनेटर न इंजेक्शन कैसे बचेगी लोगो की जान – परवेज अहमद

00 कोरोना काल की दूसरी लहर में जिला प्रशासन तत्काल करे वयवस्था
राजनांदगांव / भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश सदस्य परवेज अहमद पप्पू ने कहा कि जिले के हॉस्पिटल में न वेंटीलेटर न इंजेक्शन कैसे बचेगी लोगों की जान जिला प्रशासन तत्काल व्यवस्था करें। कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग ले अहम फैसला मरीज लाचारी में भटक रहे हैं, शासन के पास बेड व ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की व्यवस्था नहीं है, मरीज इलाज के लिए दिन भर भटकते हैं, फिर भी उन हॉस्पिटलों में बेड नहीं मिलते हैं, आखरी में त्रस्त होकर उन्हें जिंदगी जीने की उम्मीद खत्म दिखाई देती है, कितनी लापरवाही से प्रशासन बैठे हैं यह कहां का सिस्टम है।
श्री अहमद ने आगे कहा कि शासन प्रशासन चाहे तो 72 घंटों में इतनी सरकारी भवन जो खाली पड़ी है, उसे कोविड-19 सेंटर के रूप में तब्दील कर दो हजार मरीजों के बेड डलवा कर इलाज के लिए मेडिसिन, इंजेक्शन, ऑक्सीजन व वेंटीलेटर की व्यवस्था देकर इस विपरीत परिस्थिति में लोगों की मदद कर सकती है, जिससे लोगों को दिन भर इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग तत्काल प्रभाव से प्राइवेट अस्पताल को आदेश करें।इस विपरीत परिस्थिति में अपनी इंसानियत दिखाते हुए लोगों की परिस्थिति को देखते हुए दया भाव से इलाज करें ना की कालाबाजारी करके उन्हें लूटे और अपने विभाग का जिंदा होने का सबूत दे। बड़ी शर्म की बात है कि कोविड-19 के लिए लगने वाली मेडिसिन और इंजेक्शन की कोई इंतजाम नहीं अपनी जान बचाने के लिए मरीजो करना पढ़ रहा है इंतजाम और इस समय अच्छी बात यह है कि इतनी विपरीत परिस्थिति में भी कुछ लोग अपनी इंसानियत को मार कर मेडिसिन और इंजेक्शन कि कर रहे काला बजारी। कोविड-19 वायरस से पीड़ित लोग लड़ते जिंदगी के कशमकश में नगर निगम का अहम भूमिका दिखाई नही नहीं दे रहा शहर को सेनीटाइज करने के नाम पर खानापूर्ति हो रहा है।

error: Content is protected !!