Advertisement Carousel

जिले में एनएचएम के तहत 116 अभ्यर्थियों की हुई संविदा भर्ती, ऐसे देखें लिस्ट


चयन एवं प्रतिक्षा सूची सीएमएचओ कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट korea.gov.in पर देखें

कोरिया / कलेक्टर सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति एसएन राठौर के मार्गदर्शन में कोरिया जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न संविदा पदों पर 116 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।


रिक्त पदों पर भर्ती हेतु चयन एवं प्रतिक्षा सूची कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी, के सूचना पटल पर चस्पा की गई है एवं जिले के वेबसाइट korea.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। इच्छुक व्यक्ति यहां चयन एवं प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों की जानकारी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों को उपस्थिति के संबंध में कॉल पर सूचना दी गयी है। अभ्यर्थियों को उपस्थिति के समय सत्यापन हेतु अपने समस्त दस्तावेजों की मूल प्रति के साथ छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज की 02 फोटो साथ में लाना अनिवार्य है।


उल्लेखनीय है कि जिले के नागरिकों को समय पर आवश्यक व बेहतर चिकित्सीय सुविधाएं प्राप्त होती रहे, इस उद्देश्य से मानव संसाधन को बढ़ाते हुए कोरिया जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 116 अभ्यर्थियों की संविदा भर्ती की गई है। संविदा भर्ती किये गये इन पदनामों में स्टाफ नर्स, एएनएम, ओटी टेक्नीशियन, मेडीकल ऑफिसर, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन सहित 35 विभिन्न पदनाम शामिल हैं।

  

error: Content is protected !!