Advertisement Carousel

डिप्टी रेंजर रामायण शर्मा को गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक रिमांड में भेजा, लूटपाट, गाली गलोच और मारपीट का लगा आरोप


कोरिया / डिप्टी रेंजर रामायण शर्मा द्वारा ग्रामीणों से की गई लूटपाट और गाली गलोच के मामले में पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेज दिया है।

ज्ञात हो कि कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र केल्हारी के शिवगढ़ में पदस्थ डिप्टी रेंजर रामायण शर्मा द्वारा 20 अप्रैल की शाम को शराब के नशे ।ग्रामीणों से गाली गलोच की थी साथ ही लोगों द्वारा एकत्र किए गए महुआ को लूट लिया गया था जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो विभागीय कार्यवाही का डर दिखाकर उन्हें शांत करा दिया। अपने नुकसान से परेशान ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधियों को दी और केल्हारी थाने में आवेदन पत्र देकर उचित कार्यवाही की मांग की साथ ही क्षेत्रीय विधायक व सवीप्रा उपाध्यक्ष गुलाब कमरो को पूरे मामले से अवगत कराया था और उचित कार्यवाही की मांग की थी ।

विधायक कमरो ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली और कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया पूरे मामले में वन विभाग की किरकिरी होते देख अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व एसडीओ (वन) केल्हारी पहुंचे ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली और उनका बयान दर्ज कराया गया। गुरुवार को केल्हारी पुलिस ने जांच को आगे बढाते हुए डिप्टी रेंजर रामायण शर्मा को धारा 166, 341, 392 के तहत गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेज गया।

error: Content is protected !!