Advertisement Carousel

PM मोदी और पूर्व CM की फोटो वाला डब्बा भाजपा कार्यालय के शौचालय में…VIDEO

00 प्रेसवार्ता में पहुंचे मीडिया की नजर पड़ी शौचालय पर, दान पात्र वाले डब्बे की फोटो हुई कैद

छत्तीसगढ़ कोरिया / सुशासन संकल्प भाजपा विकल्प, मिशन 2014 भाजपा 272 से ज्यादा। एक नोट कमल पर वोट जैसे नारों के साथ वर्ष 2014 का छत्तीसगढ़ भाजपा का दान पात्र। नरेन्द्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने 2014 में छत्तीसगढ़ भाजपा के अभियान में उपयोग आया था यह पात्र। फिलहाल दानपात्र जिला भाजपा कार्यालय के शौचालय में अपनी उपस्थिति बनाये रखे हुए हैं।

आपको बता दे कि वर्ष 2014 में छत्तीसगढ़ प्रदेश में रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार प्रदेश की सत्ता पर काबिज थी। उसी वर्ष गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनावों में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया था।

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत साथ ही नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा के द्वारा खूब प्रचार-प्रसार किया गया, उसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी जी द्वारा दान पात्र (बाल्टी) का डब्बा दिया गया था, जिसमें भाजपा ने संकल्प लिया था और वोट मांगा था आज वही डब्बे बैकुंठपुर भाजपा कार्यालय के शौचालय में उपयोग हो रहे हैं। इसकी वीडियो व फोटो तब वायरल हुई जब भाजपा कार्यालय में भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार की कमियों को गिनाने के लिए प्रेसवार्ता रखी हुई थी, इसी दौरान पत्रकारों की नजर उस डब्बे पर पड़ी और वह डब्बा शौचालय में दिखा।

बेशक पार्टी के लिए यह शर्म की बात है की जिस दान पात्र के डब्बे से चुनाव जीते, उसकी कद्र ऐसे की उसका शौचालय में इस्तेमाल हो रहा हैं और तो और पात्र को इस्तेमाल करने से पहले वर्तमान प्रधानमंत्री की फोटो व पूर्व मुख्यमंत्री की फोटो भी हटाना जरूरी नहीं समझा।

इस फोटो के आने के बाद से पूरे जिले के भाजपाइयों की निंदा हो रही है इस पर पार्टी आलाकमान को भी संज्ञान लेने की जरूरत है।

दान पात्र वाले डब्बे की फोटो उस वक्त कैमरे में कैद हुई जब कोरिया जिला भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की जा रही थी। इस प्रेसवार्ता में मुख्यरूप से अनुराग सिंगदेव प्रवक्ता प्रदेश भाजपा, कृष्ण बिहारी जायसवाल जिलाध्यक्ष भाजपा कोरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री भइयालाल राजवाड़े, पूर्व संसदीय सचिव चम्पादेवी पावले सहित जिले के कई भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहें। इस मामले में मीडिया ने जब यह सवाल अनुराग सिंगदेव प्रवक्ता प्रदेश भाजपा से किया तो उनका कहना था कि भाजपा में मोदी जी को पूरी दुनियां आदर्श मानती हैं मुझे इस बारे में जानकारी नही हैं लेकिन उसको सम्मान जनक स्थान में रखा जाना चाहिए अगर रखा गया हैं तो…इसी बीच भाजपा जिला अध्यक्ष भी वहीं मौजूद रहे और अनुराग सिंगदेव जी के कथन पूरे होने से पहले ही बीच मे कूद पड़े और कहा कि कहाँ का मामला हैं ये यहाँ का नही हो सकता, गलत बात हैं ये, आप देखिए हम कितना सम्मान करते हैं उनका पीछे उनकी तस्वीर लगाई गई हैं।

error: Content is protected !!