Advertisement Carousel

भाजपा माना मंडल द्वारा भ्रष्ट एवं झूठी भूपेश सरकार के ख़िलाफ़ विरोध दर्ज कर गद्दी छोड़ने की मांग की गई

रायपुर / भाजपा माना मंडल द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भूपेश सरकार के ढाई साल पूरे होने पर उनके द्वारा किये गए तमाम झूठे वादे, भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों को लेकर विजयनगर में जनसंपर्क किया,उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि मतदाताओ ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा की कांग्रेस की भूपेश सरकार ने हर वर्ग के साथ धोखा किया है,कांग्रेस ने जितने भी वादे किए थे उसमें से कोई भी वादा ढाई साल में पूरा नहीं हुआ। इस वादाखिलाफी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विजय नगर चौक पर खड़े होकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

श्री राठी ने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं मंडल अध्यक्ष रविंद्र सिंह ठाकुर की अगुवाही एवं जिला मंत्री खेम सेन की उपस्थिति में दोपहर 2 बजे महर्षि वाल्मीकि वार्ड स्थित विजय नगर चौक, दोपहर 3 बजे कार्यक्रम प्रभारी पूर्व पार्षद बिंदु माहेश्वरी की उपस्थिति में प.विद्याचरण शुक्ल वार्ड स्थित फुंडहर चौक एवं दोपहर 4 बजे राजेंद्रप्रसाद शुक्ल वार्ड स्थित ज़ोन कार्यालय में पूर्व विधायक नंदकुमार साहू की अगुवाही एवं प्रभारी छाया पार्षद मेघुराम साहू की उपस्थिति में जनसंपर्क कर जनता से सरकार के कामकाज की जानकारी लेकर सरकार द्वारा किए गए झूठे वादों पर चर्चा कर विरोध दर्ज करवाया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री छाया पार्षद विलास सुतार,पूर्व पार्षद शारदा पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष रामलाल साहू,उपाध्यक्ष जितेंद्र नाग,रविंद्र चौहान,यशवंत साहू, महामंत्री शिव यादव, मंत्री डॉ.विवेक श्रीवास्तव, प्रेमदास टंडन, रंजीत सिंह गौतम, महिला मोर्चा अध्यक्ष गायत्री नवरंगे, जिला उपाध्यक्ष मिनी पांडेय, युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमलाल भारती,नूतन तिवारी,विकास शुक्ला, मोहन साहू,सीपी तंबोली,हेमंत टेंबे,लव चंद्राकर, चंद्रकांत सोलंकी, उदय भाई, किशोरचन्द नायक सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!