Advertisement Carousel

अंतर्राज्यीय ट्रक चोर गिरोह का खुलासा, 4 नागपुर, इन्दौर से गिरफ्तार

महासमुंद / महासमुंद पुलिस ने अंतर्राज्यीय ट्रक चोर गिरोह का खुलासा करते हुवे ट्रक चोर गिरोह के चार सदस्यो को नागपुर, इन्दौर से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार गिरोह छत्तीसगढ़ , महाराष्ट्र , उड़ीसा , मध्यप्रदेश एवं तेलंगाना से पिछले एक साल मे 14 ट्रको की चोरी को अंजाम दिये थे । पुलिस ने इन आरोपियो से 8 लाख 70 हजार रुपये के ट्रक के सामानो को जब्त कर धारा 379, 411, 201 के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है‌।

आप को बता दे कि प्रार्थी रतन अग्रवाल निवासी सरायपाली ने थाना सरायपाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि टाटा की 10 चक्का ट्रक क्रमांक CG 04 JE 0822 को किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया है। उसके बाद पुलिस ने ट्रक चोरो का डाटा एकत्र करना शुरु किया । पुलिस ने महासमुन्द जिले के अलावा छत्तीसगढ के अन्य जिला एवं अन्य राज्यों से ट्रक चोरी के वारदातो की भी जानकारी एकत्रित की । उसके बाद जांच एवं सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो पता चला की चोर इतना शातिर था कि चोरी की घटना को अंजाम देकर नेशनल हाईवे का उपयोग करता था किन्तु कुछ जगहों परं टोल प्लाजा से बचने के लिये चोर दूसरे रास्ते का उपयोग करता था। जिसके कारण पुलिस की टीम को चोर को पकडने में कठिनाई हो रही थी । पुलिस ने अंतर्राजीय बार्डर व टोल प्लाजा के सीसी फुटेज को खंगाला तो उक्त चोरी ट्रक को अंतर्राजीय बार्डर से पार होकर दूसरे प्रांत की ओर जाना पाया , जिसपर पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरु की । पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि नंदकिशोर खाकरे नागपुर महाराष्ट्र निवासी ट्रक चोरी का काम करता हैं । पुलिस ने सूचना को आधार मानकर संदेही नंदकिशोर खाकरे का तलाश करना शुरु किया । तलाश करने पर संदेही नंदकिशोर खाकरे उम्र 34 वर्ष निवासी मिनी नगर राजीव गांधी स्कूल के पास गली नंबर 02 थाना कढमना ,लक्डगंज जिला नागपुर महाराष्ट्र के पास पकडा गया । आरोपी यहा पर भी गोदिया (महाराष्ट्र) से ट्रक चोरी कर उसे खपाने के लिए आया था। पुलिस ने नंद किशोर से पूछताछ की तो नंद किशोर ने अपना अपराध कबूल लिया ।नंद किशोर ने पुलिस को बताया कि वह नागपुर से दिनांक 04.06.2021 को दिन में सरायपाली पहुंचकर शहर मे घुम-घुम कर रोड के किनारे खडे ट्रको की चोरी करने के लिये रैकी किया व पुराना सरकारी अस्पताल के सामने खडे ट्रक कंमांक CG 04 JE 0822 को चोरी करने का निशाना बना कर उक्त ट्रक को रा़त्री में चोरी कर ट्रक में लगे GPS व Fasttag को निकाल कर सरायपाली टोल प्लाजा पार करते हुये कुम्हारी टोल प्लाजा पार करते हुये। नेहरू नगर चौक दुर्ग पहुचा । उसके बाद अपने जान पहचान के संक्षिप्त रास्ते से धमधा, खैरागढ, डोगरगढ होते हुये आमगांव महाराष्ट्र व गोंदिया होते हुये अमरावती महराष्ट्र के रास्ते होते हुये बैतूल मघ्यप्रदेश पहुंचा । जहा अपने पूर्व परिचित के कबाडी दूकानदार सलमान मनंशुरी निवासी विनय पैलेस कालोनी माणिक भाग रोड थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदौर को फोन से सूचना देकर बैतूल रोड में उक्त चोरी के ट्रक को लेने बुलाया और उक्त चोरी ट्रक क्रमांक CG 04 JE 0822 को 50,000 रूपये में बेच दिया । इस प्रकार नंद किशोर ने महासमुंद जिले से चार ट्रक , नागपुर , गोंदिया , बलौदाबाजार ,बिलासपुर ,‌बैतूल अदिलाबाद, मुनिगुडा से ट्रक चोरी कर अपने परिचित कबाडी दूकानदार सलमान मंनशुरी के पास बिक्री कर देना बताया । आरोपी नंदकिशोर खाकरे के निशानदेही पर अन्य आरेापी कबाडी दुकानदार शाहरूख मंनशुरी उम्र 30 निवासी 52 विनय पैलेस कालोनी माणिकबाग रोड थाना राजेन्द्र नगर जिला इंदौर मध्यप्रदेश , ईमरान पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी चंदन नगर जिला इंदौर मध्यप्रदेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया ।पुलिस ने इन आरोपियो से 8,70,000/- रूपये के ट्रक के अलग- अलग पुर्जे जब्त किये एवं धारा 379, 411, 201 भादवि के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है ।

error: Content is protected !!