Advertisement Carousel

5 लाख कीमत के गुम हुए 30 मोबाईल बरामद 

सूरजपुर पुलिस ने 5 लाख कीमत के गुम हुए 30 मोबाईल बरामद कर संबंधित को सौंपा।
गुम मोबाईल की खोजबीन हेतु ऑनलाईन माध्यम से सूचना देने प्रारंभ कराई गई है सुविधा।

सूरजपुर / जिले में गुम हुए मोबाइलों को खोजने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर पुलिस के ब्लाग में गुम मोबाईल की सूचना देने की सुविधा उपलब्ध कराया है पुलिस के इस नई पहल के बाद 30 गुम मोबाईल रिकव्हर कर मंगलवार 03 अगस्त को पुलिस अधीक्षक ने संबंधितों को सौंपा है इन मोबाइलों को सर्विलांस में लगाकर ट्रेस किए गए थे।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुम हुए मोबाइल को खोजने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है साथ ही लोगों की सुविधा के लिए गुम मोबाईल की सूचना देने आनलाईन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, लोग अब आसानी से अपने गुम हुए मोबाईल की जानकारी हम तक पहुंचा पा रहे है।

error: Content is protected !!