Advertisement Carousel

एसईसीएल स्वामित्व की भूमि पर बढ़ता जा रहा बेजा कब्जा, अधिकारी अंजान

कोरिया / एसईसीएल की श्रमिक कॉलोनियों में एसईसीएल के स्वामित्व की भूमि पर इन दिनों अतिक्रमण बढ़ता जा रहा स्थिति यह है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में भी अतिक्रमणकारियों ने अवैध निर्माण कर ली है। प्रतिबंधित कोयला खान क्षेत्र में प्रबंधन की उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारियों में अतिक्रमण करने की होड़ मची है। अतिक्रमण को लेकर लगातार हो रहे वाद विवाद से भविष्य में गंभीर घटना घटित होने की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

एसईसीएल के स्वामित्व की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी उच्च कार्यालय के निर्देश के बावजूद एसईसीएल प्रबंधन एसईसीएल के श्रमिक कॉलोनियों के साथ-साथ कोयला खान क्षेत्रों में धड़ल्ले से जारी अतिक्रमण को रोक पाने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश के बावजूद भी एसईसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधन को अतिक्रमण रोकने के मामले में कोई दिलचस्पी नहीं है। लंबे अरसे से एसईसीएल चरचा ,कटकोना व पांडव पारा क्षेत्र में कंपनी के स्वामित्व की भूमि पर व्यापक पैमाने पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण का कार्य तीव्र गति से जारी है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रबंधन द्वारा महज औपचारिकता का निर्वहन कर चुप्पी साध ली जा रही है। प्रबंधन ने अतिक्रमण रोकने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रबंधन की उदासीन कार्यशैली के कारण पखवाड़े भर से कोयला खान क्षेत्र के प्रतिबंधित क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों में अतिक्रमण करने की होड़ मची हुई है।

लीज भूमि पर कब्जे का अभियान जारी –

एसईसीएल के लीज की भूमि अतिक्रमण की चपेट में है। वर्तमान में उक्त भूमि पर अतिक्रमण कर अवैध निर्माण करने की अतिक्रमणकारियों की होड़ मची है सैकड़ो लोगों ने कोयला खान क्षेत्र की भूमि पर कब्जा कर लिया है। किसी अतिक्रमण कारी ने झोपड़ी बना ली है तो किसी ने प्लास्टिक लगाकर कब्जा कर लिया है। इसी प्रकार दर्जनों अतिक्रमणकारियों ने प्रबंधन की उदासीन कार्यशैली के कारण बल्ली गाड़ कर भूमि पर अतिक्रमण कर लिया है। एसईसीएल की भूमि पर अतिक्रमण करने को लेकर वाद विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है।

सुरक्षा विभाग की टीम को खदेड़ देते हैं अतिक्रमणकारी- बार-बार शिकायत के कारण कभी कभार नए अतिक्रमण को रोकने एसईसीएल के सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है। टीम के एक दो अतिक्रमण को रुकते ही बहुतायत के संख्या में अतिक्रमणकारी एकजुट होकर सुरक्षा विभाग की टीम को खदेड़ देते हैं। उसके बाद फिर मामला शांत हो जाता है। इस आशय की जानकारी संबंधित अधिकारियों को होने के बावजूद उनकी चुप्पी समझ से परे है। वही अतिक्रमण को लेकर एसईसीएल के संबंधित अधिकारी एवं सुरक्षा विभाग के कथित अधिकारियों की सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं।

अवैध निर्माण में एसईसीएल चरचा आर.ओ. सबसे आगे –
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड की चरचा आर.ओ. पूरी तरह अतिक्रमण की चपेट में है कथित प्रबंधन की सांठगांठ से एसईसीएल की भूमि पर सैकड़ों लोगों ने अतिक्रमण कर पूरी की पूरी बस्ती बसा ली है क्षेत्रीय प्रबंधन एसईसीएल की भूमि पर धड़ल्ले से जारी अवैध निर्माण को रोकने में असमर्थ हैं खास तौर पर सुभाष नगर, टीना दफाई, पोस्ट ऑफिस लाइन, नेपाल गेट, रूपनगर, जैसी कई जगहों पर अवैध निर्माण बना हुआ है।

error: Content is protected !!