Advertisement Carousel

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के PSO ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की…आकस्मिक निधन से क्षुब्ध हूं – बृजमोहन

रायपुर / छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के PSO ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जवान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि पूर्व मंत्री व रायपुर दक्षिण विधानसभा के भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के PSO ने सिंचाई कॉलोनी स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में आत्महत्या कर ली है। PSO ने अपने शासकीय पिस्टल से कनपटी पर गोली चलाई है। सुबह हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप है। मौके पर सिविल लाइन पुलिस के अलावा बड़े पुलिस अफसरों के भी पहंचने की सूचना है। पुलिस के मुताबिक, थाने तक इसकी सूचना लगभग 10 बजे पहुंची है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच गई। जिस कमरे में PSO ने आत्महत्या की है, वहां पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन सुसाइड नोट में क्या लिखा है, इसका खुलासा पुलिस ने अभी नहीं किया है। पुलिस ने इस सवाल पर दो टूक शब्दों में कह दिया है, कि अभी जांच चल रही है।

घटना के बाद पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा-

सुरक्षा में तैनात पी.एस.ओ. विशंभर राठौर के आकस्मिक निधन से क्षुब्ध हूं। वें 7 साल से मेरे साथ थे। वें फुर्तीले, कर्तव्यनिष्ठ एवं सुरक्षा के प्रति समर्पित अधिकारी थे। उनका एकाएक चले जाना बहुत दुखदाई है। भगवान पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें व परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति…

error: Content is protected !!