Advertisement Carousel

कोरिया में कांग्रेस के इस युवा नेता ने पार्टी त्यागा, जिलाध्यक्ष को सौंपा अपना त्याग पत्र

कोरिया / कोरिया कांग्रेस के युवा नेता नीलेश पांडेय ने पार्टी को त्याग दिया हैं, इस संबंध में नीलेश ने जिलाध्यक्ष को अपना प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र भी सौंप दिया हैं।

पत्र के आधार पर गर बात करें तो नीलेश ने पत्र में लिखा है कि लगभग 6 वर्षों से कांग्रेस पार्टी में रहते हुये अपने क्षेत्र एवं समाज की सेवा करता रहा साथ ही मेहनत व लगन को देखते हुये पार्टी ने विभिन्न पदों का दायित्व दिया। कांग्रेस परिवार ने जो प्रेम सम्मान व पहचान दिया। उसका जीवन भर ऋणी रहूंगा। लगातार पारिवारिक दायित्वों के निवर्हन करने के कारण पार्टी का कार्य करने में अक्षम हूँ। आज से राजनीति से किसी प्रकार का कोई संबंध नहीं रहेगा। मैं अपनी प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र जिला कांग्रेस कमेटी कोरिया के अध्यक्ष नजीर अजहर को सौंपता हूँ।

error: Content is protected !!