Advertisement Carousel

एक विवाह ऐसा भी – कलेक्ट्रेट कक्ष बना मंडप, दुल्हन IAS और दूल्हा रहें IPS

महासमुंद / छत्तीसगढ़ में आज IAS और IPS अफसर ने शादी कर रिश्तों की डोर में बंध गए। इस जोड़े ने कलेक्टरेट कार्यालय महासमुंद में कोर्ट मैरिज कर एक दूजे के हो गए। 2019 बैच की IAS नम्रता जैन और 2019 बैच के IPS निखिल राखेचा ने आज एक ऐसा विवाह किया जो चर्चा का विषय बन गया हैं।

बता दे कि दुल्हन आईएएस, दूल्हा आईपीएस और साक्षी जिला कलेक्टर, एसपी सहित तमाम अफसर। यहां कलेक्ट्रेट कक्ष में कोर्ट मैरिज करके आईएएस नम्रता जैन और आईपीएस निखिल जीवन साथी बन गए। दुल्हन और दूल्हा दोनों ही अपने – अपने संवर्ग में 2019 बैच के अफसर हैं।

निखिल और नम्रता के विवाह में जिला कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित तमाम अधिकारी सम्मिलित हुए।

error: Content is protected !!