Advertisement Carousel

सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन

रायपुर / सेवा ही समर्पण कार्यक्रम के तहत रायपुर जिला भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर के द्वारा अशोक नगर, दुर्गा चौक गुढ़ियारी में सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त सैनिकों का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया।


उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी रायपुर जिला के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी , मंडल के प्रभारी व जिला के महामंत्री ओंकार बैस , उपाध्यक्ष आशुचंद्रवंशी , शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष कांतिलाल जैन ,रामसागर पारा वार्ड के मंडल अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर , वार्ड के पार्षद श्रीमती कामिनी पुरुषोत्तम तथा रामसागर पारा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण संख्या मे उपस्थित थे।


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व वंदे मातरम् गीत के साथ प्रारंभ हुआ। सम्मान समारोह में सैनिक संघ के अध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सैनिकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिले के अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने अपने उद्बोधन में भारत देश के सैनिकों के गौरवशाली इतिहास को और वर्तमान मे मजबूत भारतीय सैन्य क्षमता के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।


उक्त कार्यक्रम में मंच का संचालन भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ रायपुर जिला के संयोजक पुष्पेंद्र उपाध्याय जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के आभार व्यक्त शिक्षा प्रकोष्ठ के सह संयोजक श्रीमती दीपिका सोनी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में भाजपा रामसागर पारा मंडल अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर ,शिक्षा प्रकोष्ठ से सह संयोजक निलेश पांडे, जय मिश्रा, पुरुषोत्तम हरिनखेडे, आदित्य भूत, ,श्रीमती संगीता, श्रीमती कविता राठोर, विशेष रूप से उपस्थित थे । रामसागर पारा मंडल से भाजपा के बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम देवांगन, व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप सिंह, पार्षद भोला साहू, भाजपा मंडल के महामंत्री पुरुषोत्तम मोहले जी, किसान मोर्चा के जिले के उपाध्यक्ष पवन केसरवानी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष दीपू शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शकुन ठाकुर पूर्व पार्षद राधा ठाकुर, छाया पार्षद सूची दुबेजी, जागो दुबे , गोपी साहू ,पवन सोनी , नितेश शर्मा, विशेष रुप से सम्मिलित थे।

error: Content is protected !!