रायपुर / पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने CM भूपेश को संविदा मुख्यमंत्री बताया, उसके बाद डॉ रमन सिंह ने कारण भी बताया कहा संविदा मुख्यमंत्री इसलिए बोला जा रहा है क्योंकि एक बेटी की शादी की तैयारी में लगा हुआ है एक शपथ ग्रहण की तैयारी में लगा हुआ है। दूसरे की कोई खबर नहीं आ रही है, जिससे छत्तीसगढ़ आज अनिश्चितता की स्थिति में पूरी तरीके से फंसा हुआ है।
नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व एमडी और पूर्व अध्यक्ष को बचाने सरकार ने गलत निर्णय लिया हैं, एक अंग्रेजी अखबार ने आज इसको प्रमुखता से छापा है।
Ed ने सुप्रीम कोर्ट में सीएम भूपेश पर आरोप लगाया है की इन्होंने दो अधिकारियों को बचाने की कोशिश की है। भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आरोप लगाया था। इन्ही दो अधिकारियों के खिलाफ पत्र लिखकर आरोप लगाया था। पूरे मामले की जांच ED से करवाने की मांग की थी। ED के अधिवक्ता ने हलफनामा दिया है की जो ट्रांसक्रिप्ट मैसेज मिला है वो गवाहों को प्रभावित करने वाला है। कांग्रेस पार्टी दोनो को बचाने की कोशिश में लगी है।
