भाजपा युवा मोर्चा कोरिया ने किया विभिन्न मंडलों में सीएम का पुतला दहन
कोरिया / भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा,जिला-कोरिया ने कवर्धा में हुए घृणित घटना के विरोध में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंचल राजवाड़े के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री मो.अकबर का पुतला दहन किया। भाजयुमो जिला अध्यक्ष अंचल राजवाड़े ने बताया कि कोरिया जिला के बैकुंठपुर मण्डल में अध्यक्ष ऋषभ जायसवाल,मनेन्द्रगढ़ में आकाश दुआ,चिरमिरी में अनीष यादव,नागपुर में धर्मपाल सिंह,सलका में महामंत्री तेजप्रताप सिंह,चरचा में आदित्य जायसवाल,सोनहत में मनोज साहू,पटना में सुरेश साहू,हसदेव में मंडल अध्यक्ष दिलीप सेन के अगुवाई में मुख्यमंत्री और मंत्री अकबर का सफलतापूर्वक पुतला दहन किया गया,सभी मण्डल मुख्यालयों में पुलिस बल द्वारा पुतला छीनकर कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया गया,लेकिन भाजयुमो नेताओं के चालाकी और सूझबूझ से पुलिस एवं कार्यकर्त्ताओं के छीना झपटी के बीच पुतला फूंका गया, युवा कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल मुर्दाबाद, मोहम्मद अकबर होश में आओ,जिला प्रशासन होश में आओ,तानाशाही नहीं चलेगी,कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारों के साथ पुतला दहन करते हुए प्रदेश सरकार का जमकर विरोध प्रदर्शन किया,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कवर्धा में हुए इस जघन्य घटना कि हम कड़ी निंदा करते हैं,जब जब हमारे प्रदेश की जनता को चुनौती भरा दिन देखना पड़ता है, उस समय प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य से बाहर किसी न किसी दौरे पर रहते हैं,भाजयुमो जिला महामंत्री सुशील सिंह व शारदा गुप्ता ने कहा कि ऐसी तात्कालिक स्थिति में स्थानीय विधायक मोहम्मद अकबर के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है वे स्वयं इस तरह के अपराधियों को सरंक्षण दे रहे हैं,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हर्षल गुप्ता ने भी कांग्रेस सरकार पर तानाशाही एवं भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सत्यम साहू,सतेंद्र राजवाड़े, जितेंद्र यादव व मनोज शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा मुख्यमंत्री का गेम चल रहा है,जिससे जनता प्रताड़ित है,शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं हो रहा है। धरना को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिला पदाधिकारियों ने भी प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप्प है, छत्तीसगढ़ की जनता दुखी है,आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में निश्चित जनता इसका बदला लेगी। बैकुंठपुर में ऋषभ जायसवाल, आलेख नामदेव,हितेश सिंह,कुणाल जायसवाल,दीपक साहू,आशीष साहू,राजकुमार राव ,रवि दुबे ,प्रकाश साहू, अनिल राजवाड़े,अभिषेक साहू,महेंद्र प्रताप सिंह,नवीन मिश्रा,उज्जैन सिंह, जय साहू,शिवम सागर,हरीश राजवाड़े,लालू प्रसाद यादव, तेज प्रताप सिंह,चरचा मन्डल अध्यक्ष आदित्य जायसवाल, प्रकाश चिकनजूरी, बंटी, तुलेश्वर, गंगा प्रसाद सहित सैकड़ों युवा शामिल रहे।
प्रदेश में बदहाल है कानून व्यवस्था, प्रत्येक मोर्चे पर फेल है भूपेश सरकार – अंचल राजवाड़े
