कोरिया / बैकुंठपुर में स्थित लिटिल मिलेनियम प्ले स्कूल में समर कैम्प 16 अप्रैल से प्रारंभ हुआ है। जिसमे स्कूल के छोटे / छोटे बच्चों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया और इस कैम्प में कई नई चीजें बच्चों को देखने और सीखने को मिली, जो इस क्षेत्र के लिए बिल्कुल नई थी। जैसे छोटे बच्चों को स्केटिंग, ज्वलनशील खाना बनाना, स्वीमिंग, डांसिंग, खराब वस्तुओ से घरेलू वस्तुए बनाना, म्यूजिक, पैराशूट प्ले और स्टेज परफार्मिंग आदि कुछ सीखा और भरपूर मस्ती भी की।

बता दे कि इस कैम्प में बच्चों की सुरक्षा की अच्छी व्यवस्था की गई थी। इस कैम्प में बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल के प्रयास को काफी सराहा। अभिभावकों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधि होनी चाहिए जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए जरूरी है यह बच्चों के खेल – खेल में पढ़ने की उम्र है।
इस सफल आयोजन के लिए संस्था के चीफ लर्निंग ऑफिसर सोनम सेठिया, शिक्षिका डिंपल कछुरिया लिटिल और सोनम का योगदान रहा।
