बिलासपुर / तिफरा रामा वर्ल्ड के एक मकान में 8 लाख 80 हजार की चोरी को पुलिस कुछ ही घंटे में सुलझा लिया। आरोपी से नगद 5 लाख और चोरी के आभूषण को भी बरामद करने में सफलता पाई है। पुलिस के सर्चिग से हड़बड़ा कर आरोपी बचने के लिए छत से कूद दिया।जिसमे घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मामले का प्रार्थी विवेक गोयल जो कि व्यापारी है। उनके बेडरूम का दरवाजा खुला पाया तो वह हड़बड़ा गए। तुरंत उनकी नजर खुली हुई अलमारी में पड़ी तो देखा कि वहां पर रखा नगदी गायब है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी ।इस पर पुलिस ने तत्काल मौके के लिए रवाना हो गई। इसी दौरान आरोपी राहुल गंधर्व पुलिस से बचने के लिए छत से कूदने के फिराक में घायल हो गया।
मकान में 8 लाख 80 हजार चोरी का खुलासा, आरोपी पुलिस से बचने के लिए छत से कूदा, गिरफ्तार
