Advertisement Carousel

बृजमोहन-विजय ने साधा भुपेश सरकार पर निशाना, कांग्रेस राज में चल रहा कमीशन का खेल इसलिए शहरों का विकास अवरुद्ध-बृजमोहन


◆कांग्रेस सरकार मे सिंर्फ झूठ की इमारत हो रही खड़ी-विजय बघेल

भिलाई / वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ को दोनों हाथों से लूटने में लगी है। केवल कमीशन का खेल चल रहा है।इसी कारण विकास अवरुद्ध है। सड़क,पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं तक की अनदेखी हो रही है।


आज जो भी विकास का काम दिखता है वह भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा ही किया गया है। उन्होंने यह बात भिलाई3-चरोदा नगर निगम चुनाव के दौरान शिक्षित नगर वार्ड 24 में पार्षद पद के भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय शुभारंभ के दौरान कही। इस अवसर पर सांसद विजय बघेल भी मौजूद थे।उन्होंने भी अपने उद्बोधन में भूपेश सरकार को घेरा और कहा कि यह सरकार सिर्फ झूठ की इमारत खड़ी कर रही है। शहर ही नहीं गांव, गरीब किसान हर कोई इनकी करतूतों से परेशान है।


बृजमोहन ने भिलाई 3,चरोदा की जनता से अपील करते हुए कहा कि शहर के विकास और सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए भाजपा के साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो भी काम दिख रहे है वह हमारी सरकार द्वारा स्वीकृत किया गया है। कांग्रेस सरकार ने तो नगरीय निकायों के विकास का बजट ही वापस ले लिया था। जनता के लिए यह चुनाव भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर कांग्रेस को जवाब देने का अच्छा मौका है।


इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी सत्यप्रकाश शर्मा,मनोज पाठक,विष्णु अग्रवाल,सुशील यादव,किशोर साहू,केवी योगेश,गुड्डू भारती,विश्वजीत महतो,रोहित चौधरी,पुष्पा गेन्द्रे।

error: Content is protected !!