Advertisement Carousel

युवा बदल सकते हैं देश का भविष्य-नविता शिवहरे विवेकानंद जयंती के अवसर पर पीजी कालेज में आयोजित समारोह में शामिल हुई नगर पालिका अध्यक्ष

कोरिया / विवेकानंद जयंती के लिए अवसर पर स्थानीय पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नविता शिवहरे शामिल हुईं, उन्होंने युग पुरूष,युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन किया। उपस्थित युवा शक्ति को विवेकानंद जी के बताए हुए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही उन्होंने कहा कि यदि युवा चाह लें तो देश की तकदीर और तश्वीर दोनों बदल सकते हैं। आज देश में युवा शक्ति का लोग लोहा मानते हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद यह सिर्फ़ एक नाम नहीं, भारतीय सभ्यता, संस्कृति व प्रगतिशील विचारों का एक ऐसा देदीप्यमान दीप है जिसने सदा से करोड़ों युवाओं के जीवन में प्रकाश भरने का काम किया है।


एक ऐसा व्यक्तित्व जिन्होंने अपनी ओजस्वी वाणी से भारत की मिट्टी की सुगंध पूरे विश्व में फैला दी और ज्ञान के आधार पर भारत के विचारों को पूरे विश्व तक पहुंचाने में सफल रहे। हमें और खासकर युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिये।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने युवा दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हर भारतीय के प्रेरणास्रोत युगप्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे विश्व को भारतीय संस्कृति के मूल्यों से पल्लवित किया व अपने प्रेरक विचारों से युवाओं में राष्ट्र निर्माण हेतु नई चेतना जागृत की।


ऐसे महामानव की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। उन्होंने अल्प जीवनकाल मे मानवता को आत्मिक विकास व समानता जैसे महत्वपूर्ण पाठ सिखाए और भारत को विश्व मे अलग पहचान दिलाई। हमें उनके बताये रास्ते पर चलना चाहिए।

इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ समेत भूतपूर्व सैनिक सुनील सिंह, पूर्व नपाउपाध्यक्ष सुभाष साहू, अनुराग दुबे, घनश्याम साहू, बिट्टू मिश्रा, दीपक साहू समेत अन्य जन शामिल थे।

error: Content is protected !!