** शराब बेच रही भाजपा सरकार, कोचियाई कर रहे भाजपा नेता – कांग्रेस
रायपुर / छत्तीसगढ़ में सरकारी शराब नीति ऐसी की भाजपाई खुद ही कोचिया गिरी करने लगे है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता घनश्याम राजू तिवारी ने रमन सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि, देश मे किसी भी राजनीतिक दल की सरकार का प्रथम दायित्व होता है राज्य की सुख, समृद्धि, खुशहाली का ध्यान रखना। किसी भी प्रकार के नशा व्यशन मुक्ति से स्वाथ्य की चिंता करना मगर छत्तीसगढ़ की भाजपा और मुख्यमंत्री रमन सिंह इससे इत्तेफाक नही रखते। विगत वर्ष 2017 में शराबबन्दी करने की दिशा में सरकार ने ठेका सिस्टम खत्म कर खुद शराब बेचने लगी। सरकारी शराब बेचने को लेकर तीसरी बार सत्ता की कमान संभाल रहे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ठेका पद्धति समाप्त कर गली गली में कोचियो के माध्यम से अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाना कारण बताया था और प्रदेश में पूर्णतः शराबबंदी का भरोसा दिलाया था। शासकीय आंकड़ो के आधार पर महज 8 माह में प्रदेश के सूरा प्रेमी 25 अरब रुपये की शराब सेवन कर चुके है इस आंकड़ो से सरकार की नीयत बदल गयी और शराबबंदी करना छोड़ आबकारी मंत्री अमर अग्रवाल शराब के बिल की चिंता कर रहे है। रमन सरकार ने पिछले वित्तीय वर्ष में शराब स्थापना व्यय 150 करोड़ का बजट रखा था, जो नशे को बढ़ावा देने पर व्यय किया गया है। विगत दिनों अवैध शराब के व्यापारी आलोक सोनी (कोचिया) के साथ प्रदेश के मुखिया रमन सिंह और उनके पुत्र राजानांदगांव सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा विधायक सरोजनी बंजारे का फोटो सामने आना उनके नजदीकी सम्बंध को दर्शाता है। जिला राजनांदगांव घुमका थाना क्षेत्र मुख्यमंत्री रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र में 12 पेटी देशी शराब के साथ भाजपा नेता आलोक सोनी (मंडल अध्यक्ष) और मुबारक अली, गजानंद जंघेल गिरफ्तार किये गये जो भाजपा विधायक सरोजनी बंजारे के पति जीवन बंजारे एवं जिला राजनांदगांव के लोकप्रिय सांसद अभिषेक सिंह के दाहिने हाथ मंडल अध्यक्ष आलोक सोनी, विधायक सरोजनी बंजारे के निजी निवास से महज 500 मीटर की दुरी पर कोचियागिरी करता रहा है। महासमुंद जिले में अंतरराज्यीय शराब तस्कर महेंद्र पटेल समेत छह लोगों को मध्यप्रदेश से 64 पेटी अंग्रेजी शराब लाकर अधिक कीमत पर बेच हाईटेक तरीके से कोचियागिरी करते पकड़ा गया है। आखिर राज्य में भारी मात्रा में लाखों की अवैध शराब बिक्री रमन सरकार की शराब नीति तथा नियत पर अनेको सवाल खड़े करते है।
