Advertisement Carousel

VIDEO कोरिया कांग्रेस कमेटी और यहां की विधायक ने जनता के साथ धोखा किया – अनुराग सिंहदेव

कोरिया / भाजपा के चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व गृह मंत्री राम सेवक पैकरा, वरिष्ठ भाजपा नेता भीम सेन अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव और ओम प्रकाश जायसवाल ने कोरिया भाजपा कार्यालय पहुच प्रेसवार्ता में ली।

प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कोरिया कांग्रेस कमेटी और यहां की विधायक ने जनता के साथ धोखा किया, कोरिया के विभाजन को लेकर आज कई महीने हो गए इन लोगो ने कोई बड़ा कदम नही लिया, न ही संसदीय सचिव के पद से इस्तीफा दिया है।

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सूची लेकर रायपुर गए है, जिससे साफ पता चलता है कि ये सिर्फ बहिष्कार का प्रोपेगैंडा मात्र है। आज कांग्रेस की सरकार के द्वारा अपराधियों को फॉर्म भरवाने का प्रयास किया जा रहा है साथ मे पुलिस कर्मियों की पत्नियों को फॉर्म भरवाया गया है। भाजपा कांग्रेस की इस रवैये की घोर निंदा करते है। हम अभी तक बहिष्कार के निर्णय के साथ रहे, लेकिन आज जो हुआ ऐसे में अपराधियों की सरकार बन सकती है। कांग्रेस का रवैया ढुलमुल है। यदि प्रदेश से सूची जारी होती है तो देखा जाएगा। आज के दिनभर के घटनाक्रम को लेकर भाजपा चुनाव आयोग को करेगी शिकायत।

error: Content is protected !!