Advertisement Carousel

नपा अध्यक्ष बैकुण्ठपुर नविता शिवहरे आज लेंगी अध्यक्ष पद की शपथ, भाजापा प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल

कोरिया / नगरपालिका परिषद बैकुंठपुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती नविता शैलेष शिवहरे आज अध्यक्ष पद की शपथ लेंगी।

आपको बता दे कि प्रोटोकाल नियम के तहत मानस भवन में दोपहर 2 बजे से आयोजित समारोह में एसडीएम ज्ञानेंद्र ठाकुर उन्हें शपथ दिलाएँगे। जबकि कांग्रेस के उपाध्यक्ष आशीष यादव दूसरे दिन शपथ लेंगे।

उक्त जानकारी देते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष भानु पाल ने बताया की नगरपालिका अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह बहुत ही कम संख्या में कोविद नियमों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कोरिया भाजापा ज़िलाध्यक्ष कृष्णबिहारी जायसवाल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल, पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व श्रम मंत्री भैयालाल राजवाड़े, पूर्व पाठ्यपुस्तक निगम अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल, संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती चम्पा देवी पावले, पूर्व विधायक दीपक पटेल सहित अन्य कई अतिथि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंडल अध्यक्ष भानु पाल ने स्थानीय नागरिकों समेत पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से प्रोटोकाल नियम का पालन करते हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!