रायपुर / पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया हैं। कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह पर हमले के संबंध में उन्होंने बयान देते हुए बताया कि कांग्रेस के शासन में किसी का जीवन सुरक्षित नही है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक विधायक पर हमला हुआ हैं यह बात और भी खतरनाक है कि यह कांग्रेस का अंदरूनी मामला हैं जब विधायक का जीवन सुरक्षित नही है तो आम लोगो का जीवन सुरक्षित होने का सवाल ही नहीं है।
जब विधायक का जीवन सुरक्षित नही है तो आम लोगो का जीवन सुरक्षित होने का सवाल ही नहीं – बृजमोहन
