Advertisement Carousel

रंजीत राजपूत का देवराहा समिति ने किया सम्मान

कोरिया / शिव मंदिर प्रेमाबाग प्रांगण में कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी रंजीत सिंह राजपूत साहब का देवराहा सेवा समिति द्वारा सम्मान किया गया।

आपको बता दे कृषि विज्ञान केंद्र जिला कोरिया को पूरे भारत वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पूरे भारत मे तीसरा स्थान प्राप्त किया हैं, जो पूरे जिले के लिए काफी हर्ष का विषय है, जिसके अथक प्रयास से यह कार्य सफल हुआ कृषि विज्ञान केंद्र के जिला अधिकारी रंजीत सिंह राजपूत का सम्मान आज देवरहा बाबा सेवा समिति के अध्यक्ष शैलश शिवहरे के नेतृत्व में समिति के संरक्षक आशीष शुक्ला एवं सभी सम्मनिय सदस्यों के उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम मंदिर के पुजारी महराज देव दत्त त्रिपाठी द्वारा श्री राजपूत को चन्दन लगा कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई, फिर समिति के संरक्षक आशीष शुक्ला एवं धन्नेद्र मिश्रा द्वारा श्री राजपूत को गमछा पहना कर सम्मान किया गया।

अंत मे समिती के अध्यक्ष शैलश शिवहरे ने श्री राजपूत को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिवादन किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष एवं समिति के अध्यक्ष शैलेश शिवहरे समिति के संरक्षक आशीष शुक्ला धनेंद्र मिश्रा पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष सुभाष साहू घनश्याम साहू मनोज सोनी रवि सिंह सत्येंद्र सोनी मुसाफिर जी अभय दुबे आयुष नामदेव मंजू वर्मा सहित समिति के सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!