Advertisement Carousel

स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर मनाया संसदीय सचिव श्रीमती अम्बिका का जन्मदिन

कोरिया / बैकुंठपुर की विधायक एवं संसदीय सचिव अम्बिका दीदी के जन्मदिन को कांग्रेस भवन में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बैकुंठपुर को दिल्ली में स्वच्छ नगरपालिका के लिए मिले अवार्ड के लिए स्वच्छ्ता दीदियों का सम्मान किया गया, सर्दी, गर्मी, बरसात एवं कोविड काल मे भी अपने अथक परिश्रम से शहर को साफ रखने शहरवासियों को बीमारी से बचाने के लिए और शहर के गौरव को बढ़ाने के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।


जिसके बाद केक काटकर अम्बिका दीदी का जन्मदिन मनाया गया, दिदी खुद वीडियो काल पर उपलब्ध रही। इस अवसर पर समस्त वरिष्ठ कांग्रेसजन, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!