रायपुर / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि आज महाशिवरात्रि है और पूरे देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है सभी शिवालयों में श्रद्धालुओं के भीड़ और ताता लगा हुआ है और आज जो मांगी पुन्नी का मेला राजिम में जो शुरुआत होता है आज इसका समापन है तो राज्य में विशेष कार्यक्रम और इसके साथ साथ ठकुराइन टोला में भी मेला लगता है और लक्ष्मण झूला का और इसके बाद कौहि जाऊंगा।
बनारस जा रहे हैं कितनी उम्मीदें हैं वहां?
देखिए ऐसा है कि प्रथम, द्वितीय तृतीय चरण में अमित शाह जी अपना पूरा काम किए हैं अब योगी जी को निपटाने में जो थोड़ी कसर बाकी है वह मोदी जी करेंगे भारतीय जनता पार्टी का जाना तय है और मठ में बैठना योगी जी का तय है।
योगी जी कह रहे हैं राष्ट्रीयता का पहचान भगवा है और 10 तारीख के बाद बुलडोजर चलेगी उस पर आपका क्या कहना है?
देखे यह तो धमकी है जो भगवा रंग है वह सर्वोच्च त्याग का पहचान है जब सब कुछ त्याग देते हैं तब उसकी पहचान भगवा रंग है या तो संसार को त्याग कर भगवा रंग धारण किया फिर उसके बाद संसार को मैं फिर आ गए फिर सत्ता के पीछे घूमने लगे तो हमारे देश में भगवा रंग तो बहुत ही मान लीजिए यदि शिवाजी महाराज के बात करें तो पूरे राज्य को अपने गुरु को दान में दे दिया था और त्याग की भावना से शासन किया था तब उन्होंने भगवा झंडा धारण किया था भगवा का अर्थ है सर्वोच्च त्याग और यह जितने बजरंगी लोग जो घूमते हैं वह वसूली के लिए घूमते हैं त्याग के लिए नहीं घूमते तो भगवा का अर्थ पहले समझ ले कोई भी व्यक्ति कोई भी रंग का कपड़ा पहन सकता है फर्क नहीं पड़ता लेकिन अगर आप भगवा धारण कर रहे हैं तो इसका मतलब यह है कि आप सब कुछ त्याग दिया है।
प्रहलाद जोशी जी का कहना है विदेश में पढ़ने वाले 90℅बच्चे यहां के एंट्रेंस एग्जाम में फेल हो जाते हैं?
देखिए सबसे पहली बात तो यह है कि जब मेडिकल के पढ़ाई दूसरे देशों में यूक्रेन जैसे देशों में बहुत कम में हो सकता है तो हमारे देशों में भी हो सकता है क्योंकि यूक्रेन जैसे देश में 4 करोड़ की जनसंख्या है और भारत में 135 करोड़ की जनसंख्या है अनुपात दृष्टिकोण से देखें तो डॉक्टर की संख्या बहुत कम है ऐसे में हमको मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ानी होगी और यह जो एमसीआई की गाइडलाइन है उसमें फिर से पुनर्विचार करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा मेडिकल कॉलेज खुले लेकिन गुणवत्ता का भी ध्यान रखना चाहिए लेकिन जब तक के आम नागरिक और डॉक्टरों का अनुपात है उसको देखकर हम लोग आगे नहीं बढ़ेंगे तो आगे डॉक्टर की भारी कमी होगी
एलपीजी के दाम ₹800 बढ़ गया अनुमान जताया जा रहा है कि आने समय में दुगने हो सकते हैं इस पर आपका क्या कहना है?
बिल्कुल होगा यह तो चुनाव के कारण रुका हुआ है 7 तारीख के बाद नए पेट्रोल के दाम रुकेंगे और नहीं रसोई गैस के दाम रुकेंगे और और ना ही कमर्शियल यूज होने वाले ऑक्सीजन के दाम रुकेंगे यह सभी बहुत तेजी से बढ़ेंगे और केवल चुनाव के कारण ही इसे रोका गया है।
