सरगुजा जिले के उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम खोधला में दोहरा हत्याकांड का मामला सामने आया है जहां नाबालिक पुत्र ने ही अपने माता-पिता की हत्या कर घर में ही शव को दफना दिया था। लगभग 5 दिन बाद मृतक के भाई ने उदयपुर थाना को सूचना दी, जिसके बाद उदयपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
5 दिन पूर्व हत्या कर शव को दफना देने के कारण उदयपुर पुलिस को फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम और मजिस्ट्रेट के आने के बाद पंचनामा की कार्यवाही की गई और कार्रवाई उपरांत नाबालिक के माता-पिता के शव को जमीन खोद कर बाहर निकलवाया जा सका।
बहरहाल इस हत्याकांड के मामले में नाबालिक पुत्र को उदयपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है..वही पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि परिवार के सदस्यों उसे लाड प्यार नहीं करते थे..जिससे नाबालिक अपने माता-पिता से काफी चिड़ाचिड़ा रहता था और इसी वजह से नाबालिक ने इस घटना को अंजाम दिया, वहीं मृतक का नाम जयराम सिंह उम्र 50 वर्ष व मृतिका फुलसुंदरी बाई उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है..इधर मृतक और मृतिका के शव को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम और मजिस्ट्रेट के सामने निकाल कर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। वही इस हत्याकांड के बाद ग्राम खोधला में सनसनी फैल गई है साथ ही एक साथ दो लोगों की हत्या होने से गांव में शोक की लहर है।
